20 दिसंबर, 2025 : Ishan Kishan Returns To Team India: झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने का फल आखिरकार ईशान किशन को मिल गया है। एक समय ऐसा था जब अनुशासन और अन्य कारणों से BCCI ने उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था, लेकिन अब 750 दिनों के लंबे इंतजार के बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हुई है। हाल ही में ईशान ने झारखंड को ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी’ का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, जहां हरियाणा के खिलाफ फाइनल में उन्होंने धमाकेदार शतक जड़ा था।
कैसे हुई टीम इंडिया में ईशान किशन की वापसी?
टीम इंडिया से बाहर होने के बाद ईशान ने वापसी का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया। उनके संघर्ष और प्रदर्शन का सफर कुछ इस तरह रहा:
बुच्ची बाबू टूर्नामेंट 2024: झारखंड के लिए खेलते हुए पहले ही मैच में शानदार शतक लगाया।
रणजी ट्रॉफी 2024: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी लय बरकरार रखी और बेहतरीन बल्लेबाजी की।
दलीप ट्रॉफी: इंडिया सी की ओर से खेलते हुए इंडिया बी के खिलाफ 111 रनों की यादगार पारी खेली।
काउंटी क्रिकेट: अपने खेल को और निखारने के लिए उन्होंने विदेशी जमीन पर काउंटी क्रिकेट खेलने का भी फैसला किया।
सैयद मुश्તાક अली ट्रॉफी: इस टूर्नामेंट में उन्होंने झारखंड की कप्तानी की और 10 मैचों में 197.32 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।
इस वजह से मिली टीम में जगह
ईशान किशन को भारतीय टीम में बैक-अप विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर शामिल किया गया है। वर्तमान स्थिति के अनुसार:
संजू सैमसन मुख्य विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे।
शुभमन गिल को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है, जिससे टॉप ऑर्डर में ईशान के लिए रास्ता खुला।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा रहे जितेश शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने ईशान पर भरोसा जताया है।
टीम इंडिया की टी20 टीम (T20 Squad)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह।
TO JOIN OUR WHATSAPP GROUP PL CLICL BELOW
https://chat.whatsapp.com/Kfi1IUcU30h55YYfM90XxJ
