नई दिल्ली: तकनीक के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न केवल काम करने का तरीका बदल रहा है, बल्कि कमाई के नए कीर्તિमान भी स्थापित कर रहा है। हाल ही में एक वीडियो-एडिटिंग कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भारत का एक YouTube चैनल पूरी तरह से AI जनरेटेड वीडियो (AI Slope Videos) बनाकर सालाना 4.25 मिलियन डॉलर (लगभग 37 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम कमाई कर रहा है।
2.07 बिलियन व्यूज का रिकॉर्ड
सर्वे के अनुसार, इस भारतीय चैनल को सालभर में 2.07 बिलियन (200 करोड़ से ज्यादा) व्यूज मिल रहे हैं। इस अध्ययन में दुनिया भर के लगभग 15,000 लोकप्रिय YouTube चैनलों का विश्लेषण किया गया, जिसमें से 278 चैनल ऐसे पाए गए जो पूरी तरह से AI तकनीक का उपयोग करके कंटेंट तैयार कर रहे हैं।
‘बंदर अपना दोस्त’: अनोखा और इमोशनल कंटेंट
इस सफलता के पीछे जिस चैनल का नाम सबसे ऊपर है, वह है ‘बंदर अपना दोस्त’। यह चैनल अपनी अनूठी कहानियों के लिए जाना जाता है।
कंटेंट की खासियत: इसमें एक बंदर को मुख्य किरदार के रूप में दिखाया जाता है, जो मजेदार, नाटकीय और दिल को छू लेने वाली स्थितियों में नजर आता है।
सब्सक्राइबर्स: इस चैनल के 2.76 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और अब तक 619 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं।
रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग: AI की मदद से तैयार की गई ये कहानियां इतनी सजीव और इमोशनल होती हैं कि दर्शक इनसे जुड़ाव महसूस करते हैं।
यूट्यूब पर बढ़ रहा है AI Slope वीडियो का क्रेज
सर्वे के दौरान एक नया अकाउंट बनाकर एल्गोरिदम की जांच की गई। हैरानी की बात यह है कि शुरुआती 500 वीडियो सुझावों में से 104 वीडियो पूरी तरह से AI द्वारा बनाए गए थे। यह दर्शाता है कि YouTube का एल्गोरिदम अब AI कंटेंट को काफी प्रमोट कर रहा है और दर्शक भी इसे बड़े चाव से देख रहे हैं।
बहस और भविष्य
AI वीडियो के बढ़ते चलन को लेकर इंटरनेट पर दो पक्ष बन गए हैं। कुछ लोग इसे पारंपरिक फिल्ममेकिंग और वीडियो क्रिएशन के लिए खतरा मान रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग इस नई तकनीक और इससे होने वाली कमाई को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहे हैं। सालाना 37 करोड़ की कमाई इस बात का सबूत है कि AI कंटेंट का भविष्य बेहद सुनहरा है।
