मेरठ | Updated: Feb 11, 2026 : (Meerut Double Suicide) की एक दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आई है। गंगानगर क्षेत्र की रक्षापुरम कॉलोनी में एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी के शव घर के अंदर एक ही फंदे से लटके मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घरेलू सहायिका ने देखा खौफनाक मंजर
जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर लल्लू सिंह (65) और उनकी पत्नी संतोष (62) घर में अकेले रहते थे। बुधवार सुबह जब उनकी घरेलू सहायिका काम पर पहुंची, तो कमरे के अंदर दोनों को (Ceiling Fan) से लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।
मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई (Suicide Note) बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
बेटा अलग रहता था
बताया जा रहा है कि दंपती का इकलौता बेटा एयरफोर्स से रिटायर्ड है और अपने परिवार के साथ मेरठ की गंगा धाम कॉलोनी में रहता है। उनकी बेटी पंजाब में रहती है। ऐसे में दंपती के अकेलेपन को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
(Additional Superintendent of Police – ASP) अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है। यह घटना एक बार फिर (Mental Health) और बुजुर्गों के अकेलेपन जैसे गंभीर मुद्दों की ओर ध्यान खींचती है।
TO JOIN OUR WHATSAPP GROUP PL CLICL BELOW
https://chat.whatsapp.com/Kfi1IUcU30h55YYfM90XxJ
