वॉशिंगटन/नॉर्थ कैरोलिना: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी रैलियों में अक्सर विरोधियों पर निशाना साधने वाले ट्रंप ने इस बार कुछ ऐसा कह दिया कि वहां मौजूद समर्थक भी शर्म से पानी-पानी हो गए। नॉर्थ कैरोलिना की एक चुनावी जनसभा में ट्रंप ने अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के अंडरगारमेंट्स (अंतःवस्त्रों) का जिक्र छेड़ दिया।
भाषण के बीच अचानक बदला मुद्दा
ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत महंगाई और दवाओं की बढ़ती कीमतों जैसे गंभीर मुद्दों से की थी। लेकिन जल्द ही वह अपनी पुरानी यादों और एफबीआई (FBI) की कार्रवाई पर उतर आए। उन्होंने फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) रिसॉर्ट पर हुई एफबीआई की छापेमारी का जिक्र करते हुए एक अजीबोगरीब वाकया सुनाया।
“मेलानिया के कपड़े इतने परफेक्ट, जैसे स्टीम किए गए हों”
ट्रंप ने एफबीआई एजेंटों पर निशाना साधते हुए कहा कि छापेमारी के दौरान एजेंटों ने उनकी पत्नी मेलानिया के कमरों, उनकी अलमारियों और ड्रायर्स (Drawers) तक की तलाशी ली थी। ट्रंप ने कहा:
“एजेंटों ने मेरी पत्नी का वॉर्डरोब खंगाला। उन्होंने उसके ड्रायर्स देखे, जिसमें उसके अंडरगारमेंट्स (पैंटी) रखे थे। वे बहुत ही करीने से मोड़कर रखे गए थे, वे एकदम परफेक्ट थे। मुझे लगता है कि मेलानिया अपने कपड़ों को इस्तरी (Press) भी करती हैं क्योंकि वे इतने साफ-सुथरे दिखते हैं जैसे स्टीम किए गए हों।”
क्या था पूरा मामला?
ट्रंप का यह बयान दरअसल 2023 में हुई एफबीआई की उस कार्रवाई की ओर इशारा था, जब उनके रिसॉर्ट पर गुप्त दस्तावेजों (Top Secret Documents) की तलाश में छापेमारी की गई थी। जांच एजेंसी को शक था कि राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद ट्रंप कुछ बेहद संवेदनशील सरकारी दस्तावेज अपने साथ ले गए थे। हालांकि, ट्रंप ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है और जुलाई 2024 में यह केस बंद कर दिया गया था।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
सार्वजनिक सभा में पत्नी के निजी कपड़ों और ड्रायर्स के बारे में ऐसी टिप्पणी सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस भाषण के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां लोग ट्रंप के इस ‘मजाकिया’ अंदाज और निजी बातों को सार्वजनिक मंच पर लाने के तरीके पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
