BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस घोषणा में सबसे चौंकाने वाला नाम 14 वर्षीय उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी का है, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि, वर्ल्ड कप में टीम की कमान आयुष म्हात्रे संभालेंगे।
वर्ल्ड कप और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अलग-अलग कप्तान क्यों?
BCCI ने स्पष्ट किया है कि नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा वर्तमान में कलाई की चोट से जूझ रहे हैं। इस कारण वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में वैभव सूर्यवंशी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कप्तानी करेंगे। ठीक होने के बाद आयुष और विहान वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ेंगे।
U19 वर्ल्ड कप में गुजरात का जलवा
वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में गुजरात के 4 खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है। इसमें वेदांत त्रिवेदी, खिलन पटेल, हेनिल पटेल (गुजरात स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) और हरवंश सिंह (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन) शामिल हैं।
वर्ल्ड कप 2026: भारतीय टीम का शेड्यूल
भारतीय टीम 15 जनवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी:
15 जनवरी: बनाम अमेरिका
17 जनवरी: बनाम बांग्लादेश
24 जनवरी: बनाम न्यूजीलैंड
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड:
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनां, हेनील पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार, उद्धव मोहन।
TO JOIN OUR WHATSAPP GROUP PL CLICL BELOW
https://chat.whatsapp.com/Kfi1IUcU30h55YYfM90XxJ
