नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पहलगाम में आतंकी हमला कर 26 निर्दोषों की हत्या करने वाले पाकिस्तान को भारत ने ऐसा सबक सिखाया है कि अब वहां के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद 1960 की सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को स्थगित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था, जिसके कारण अब पाकिस्तान में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। आतंकवाद की फैक्ट्री चलाने वाले पाकिस्तान में अब पीने के पानी के भी लाले पड़ रहे हैं और स्थिति अत्यंत भयानक होती जा रही है।
“भारत के कदमों से हमारे लोगों का जीवन जोखिम में”: उप-प्रधानमंत्री
भारत के इस कड़े प्रहार से पाकिस्तानी शासकों में भारी खलबली मच गई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने हताशा में बयान देते हुए भारत पर संधि उल्लंघन का आरोप लगाया है। इशाक डार ने भारत की सख्ती से डरते हुए कहा, ‘हमने इस साल अप्रैल में देखा कि भारत ने सिंधु जल संधि पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए इसे रद्द कर दिया था। लेकिन अब जो हम देख रहे हैं, वह भारत का भौतिक उल्लंघन है, जो सिंधु जल संधि की आत्मा पर प्रहार करता है। नई दिल्ली के इस कदम से हमारे लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा और वे भूखे-प्यासे मरने पर मजबूर होंगे।’
आतंकी हमले के जवाब में भारत की कड़ी कार्रवाई
भारत द्वारा इस संधि को रद्द करने के पीछे का मुख्य कारण पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुई इस संधि के बावजूद पाकिस्तान अपनी आतंकी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। परिणाम स्वरूप, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अब पानी रोककर भारत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है।
‘पानी रोकना युद्ध के समान कृत्य माना जाएगा’
इशाक डार ने भारत पर पाकिस्तानियों की आजीविका छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत की इस कार्रवाई के कारण पाकिस्तान बाढ़ और सूखे, दोनों के सामने लाचार हो गया है। डार ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘भारत द्वारा पानी की हेराफेरी की जा रही है। बेसिन में पानी की कमी के कारण पाकिस्तान में कृषि बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जो यहाँ के लोगों के जीवन और आजीविका के लिए सीधा खतरा है।’ पाकिस्तानी मंत्री ने गीदड़ भभकी देते हुए यह भी कह दिया कि पानी रोकना युद्ध के समान कृत्य माना जाएगा।
TO JOIN OUR WHATSAPP GROUP PL CLICL BELOW
https://chat.whatsapp.com/Kfi1IUcU30h55YYfM90XxJ
