नई दिल्ली | Updated: Feb 11, 2026 (Epstein Files Controversy) को लेकर संसद से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि (Jeffrey Epstein Files) में एक केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आया है। इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई। अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने इन आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है।
‘राहुल को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि राहुल गांधी ने बिना तथ्यों के उनका नाम लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को आधारहीन आरोप लगाने की आदत होती है। उन्होंने इशारों-इशारों में राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता संसद में आते हैं, भाषण देते हैं और चले जाते हैं।
‘सेंट्रल हॉल में आंख मारकर कहा था…’
पुरी ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि 26 नवंबर 2025 को (Constitution Day) के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी उनके पास आए और आंख मारकर कहा कि उनका नाम “दिलचस्प जगह” पर आया है। पुरी के अनुसार, उन्होंने राहुल से पूछा कि क्या वे सच्चाई जानना चाहते हैं और बाद में इस पूरे मामले पर विस्तृत नोट्स भी भेजे।
2009 की मुलाकात का दिया विवरण
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि 2009 में जब वे न्यूयॉर्क में भारत के राजदूत (Indian Ambassador to UN) थे, तब वे (International Peace Institute – IPI) के एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उसी दौरान उनकी जेफरी एपस्टीन से 3-4 बार मुलाकात हुई थी।
पुरी ने कहा कि ये सभी तथ्य पहले से (Public Domain) में मौजूद हैं और लाखों ईमेल सार्वजनिक हो चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन मुलाकातों का किसी भी तरह के आरोप या विवाद से कोई संबंध नहीं है।
राहुल गांधी का दावा क्या था?
राहुल गांधी ने संसद में कहा था कि (Epstein Files) में केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आया है और इस पर जवाब देना चाहिए। हालांकि, पुरी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
फिलहाल, (Epstein Case) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है
https://chat.whatsapp.com/Kfi1IUcU30h55YYfM90XxJ
