10 दिसंबर 2025: शनि साढ़ेसाती 2026: नया साल 2026 शुरू होने में अब थोड़ा ही समय बाकी है। ज्योतिषी ग्रह-नक्षत्रों की चाल देखकर नए साल की भविष्यवाणी भी कर रहे हैं। इसमें भी उनका फोकस शनि की चाल पर अधिक है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2026 में शनि का कोई गोचर नहीं है।
इसलिए, 2025 की तरह 2026 में भी मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा।
साढ़ेसाती का पहला चरण मेष राशि पर रहेगा।
साढ़ेसाती का तीसरा चरण कुंभ राशि पर रहेगा।
साढ़ेसाती का दूसरा चरण मीन राशि में रहेगा।
ज्योतिषियों के अनुसार, साढ़ेसाती का दूसरा चरण सबसे अधिक पीड़ादायक होता है। यही वह चरण है जब जातक को सबसे अधिक दुख और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मीन राशि पर 2026 में पूरे साल साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा। 3 जून 2027 को जब शनि मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे, तब साढ़ेसाती का दूसरा चरण मीन राशि से हटकर मेष राशि में शिफ्ट हो जाएगा।
2026 में मीन राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव
नौकरी, व्यवसाय और करियर में बाधाएं
शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण आपकी नौकरी, व्यवसाय और करियर में बड़ी बाधाएं लेकर आ सकता है।
हर कदम पर रुकावटें खड़ी होंगी।
असफलताएं आपको निराश और मानसिक रूप से तनाव में डालेंगी।
सफलता के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में बड़ा नुकसान हो सकता है।
लाभ घट सकता है या आय कम हो सकती है।
खर्च बढ़ेंगे और पैसे की बचत करना आपके लिए मुश्किल होगा।
निवेश किए गए पैसे भी डूबने का डर रहेगा।
स्वास्थ्य
नया साल 2026 आपके स्वास्थ्य के लिए भी प्रतिकूल दिखाई दे रहा है।
तनाव, चिंता, थकान और आलस्य आपका काम बिगाड़ सकते हैं।
आप मानसिक और शारीरिक रूप से कम स्वस्थ महसूस करेंगे।
आपको चोटों और दुर्घटनाओं का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
किसी और का वाहन मांगकर चलाने की गलती न करें।
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन में खटास आ सकती है।
वैवाहिक जीवन मुश्किलों से घिरा रह सकता है।
करीबी दोस्त और रिश्तेदार आपको धोखा दे सकते हैं।
व्यवहार में चिड़चिड़ापन घर, परिवार और कार्यस्थल पर लोगों के साथ संबंध बिगाड़ सकता है।
बच्चों की तरफ से भी चिंताएं बढ़ सकती हैं।
