10 दिसंबर 2025: शाहिद अफरीदी ने की रोहित और कोहली की तारीफ: वर्तमान भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Shahid Afridi का मैदान पर और मैदान के बाहर हमेशा 36 का आंकड़ा रहा है। अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बहाने गंभीर की आलोचना की है। अफरीदी ने कहा कि, ‘गौतम गंभीर कोच के तौर पर जो कर रहे हैं, वह दर्शाता है कि आप हमेशा सही नहीं होते।’ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का उनका रिकॉर्ड टूटने पर अफरीदी ने कहा कि, ‘मैं खुश हूं कि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी ने यह रिकॉर्ड तोड़ा।’
रोहित और कोहली की जमकर तारीफ
शाहिद अफरीदी ने कहा कि, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय बैटिंग लाइनअप की रीढ़ की हड्डी (Backbone) हैं और टीम को उन्हें 2027 वर्ल्ड कप तक खिलाना चाहिए।’
अफरीदी ने आगे कहा कि, ‘यह एक तथ्य है कि विराट और रोहित भारतीय बैटिंग लाइनअप की रीढ़ हैं। और जिस तरह से उन्होंने हालिया वनडे सीरीज में प्रदर्शन किया है, उसे देखकर विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि वे 2027 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं।’
गौतम गंभीर की आलोचना
गौतम गंभीर की आलोचना करते हुए अफरीदी ने कहा कि, ‘गौतम ने जिस तरह से अपना कार्यकाल शुरू किया, उसे देखकर ऐसा लगा कि उन्होंने सोचा था कि वह जो सोचते और कहते हैं, वही सही है। लेकिन थोड़े ही समय में यह साबित हो गया कि आप हमेशा सही नहीं होते।‘
रोहित के रिकॉर्ड तोड़ने पर खुशी
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शाहिद अफरीदी का सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अफरीदी ने वनडे में 351 छक्के लगाए थे और अब ‘हिटमैन’ के नाम 355 छक्के हैं। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अपना रिकॉर्ड टूटने पर अफरीदी ने कहा:
‘रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं और यह भी अच्छा हुआ है। मुझे खुशी है कि यह रिकॉर्ड एक ऐसे खिलाड़ी ने तोड़ा जिसे मैं हमेशा से पसंद करता आया हूँ।’
अफरीदी ने आगे कहा कि, ‘सबसे तेज शतक का मेरा रिकॉर्ड लगभग 18 साल तक रहा, लेकिन आखिरकार वह भी टूटा था। इसलिए कोई एक खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाता है, और दूसरा खिलाड़ी आता है और वह रिकॉर्ड तोड़ता है। यही तो क्रिकेट है।‘
TO JOIN OUR WHATSAPP GROUP PL CLICL BELOW
https://chat.whatsapp.com/Kfi1IUcU30h55YYfM90XxJ
