दोहा/नई दिल्ली: कतर की राजधानी दोहा में खेली जा रही FIDE वर्ल्ड ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप 2025 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारत के 22 वर्षीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिગૈસી (Arjun Erigaisi) ने शतरंज की दुनिया के बेताज बादशाह मैग्नस कार्लसन को हराकर सनसनी मचा दी है। इस हार से कार्लसन इतने बौखला गए कि उन्होंने सरेआम अपना आपा खो दिया।
हार नहीं पचा पाए कार्लसन, कैमरे में कैद हुआ गुस्सा
मैच के नौवें राउंड में जैसे ही अर्जुन ने जीत दर्ज की, पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन की निराशा साफ दिखाई दी। उन्होंने गुस्से में टेबल पर जोर से मुक्का मारा। कार्लसन के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। शतरंज प्रेमियों का कहना है कि एक वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता।
ब्लैक पीसेस के साथ अर्जुन की ऐतिहासिक जीत
अर्जुन की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि वह ‘ब्लैक पीसेस’ (काले मोहरों) के साथ खेल रहे थे। शतरंज में आमतौर पर सफेद मोहरों वाले खिलाड़ी को पहली चाल का फायदा मिलता है, लेकिन अर्जुन ने कार्लसन के हर वार का जवाब बेहद शांति से दिया। दबाव में आए कार्लसन का समय (Time) खत्म हो गया और उन्हें हार स्वीकार करनी पड़ी।
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचे अर्जुन
इस शानदार जीत के साथ अर्जुन एरिगैसी अब 7.5 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में कार्लसन ने गोल्ड जीता था और अर्जुन को ब्रोंज मिला था, लेकिन अब ब्लिट्ज़ फॉर्मेट में अर्जुन ने अपनी बादशाहत साबित कर दी है।
विवादों से पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब कार्लसन ने हारने के बाद ऐसा व्यवहार किया हो:
जून 2025: भारत के डी. गुकेश से हारने के बाद भी उन्होंने इसी तरह गुस्सा जाहिर किया था।
रैपिड सेक्शन: इसी टूर्नामेंट में एक रूसी खिलाड़ी से हारने के बाद उन्होंने कैमरे को धक्का दे दिया था।
TO JOIN OUR WHATSAPP GROUP PL CLICL BELOW
https://chat.whatsapp.com/Kfi1IUcU30h55YYfM90XxJ
