“संस्कारी नगरी वडोदरा एक बार फिर शर्मसार हुई है! मांजलपुर के तुलसीधाम इलाके में बीती रात जो मंजर देखने को मिला, उसने कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। एक युवती ने सरेराह न केवल हंगामा किया, बल्कि पुलिस की इमरजेंसी गाड़ी को अपना निशाना बनाया।”
“घटना तुलसीधाम महादेव मंदिर के ठीक सामने की है, जहाँ इस युवती ने जनરક્ષક 112 की इमरजेंसी गाड़ी को बीच सड़क पर रोका और देखते ही देखते गाड़ी के बोनट पर चढ़ गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती किस कदर बेकाबू है। चर्चा है कि युवती किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में थी और अपने प्रेमी से हुए झगड़े का गुस्सा बीच सड़क पर उतार रही थी।
हैरानी की बात यह है कि पुलिस बल भी काफी देर तक विवश नजर आया। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह का ‘तमाशा’ न केवल सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आज की युवा पीढ़ी नशे और आवेश में आकर किस हद तक गिर सकती है।”
“बीच सड़क पर घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। क्या निजी झगड़ों और नशे की सनक के लिए सरकारी संपत्ति और सार्वजनिक शांति को दांव पर लगाना सही है? प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त मिसाल पेश करनी चाहिए।”
