9 दिसंबर 2025: चीन में एसी सहित होम अप्लायंसेज़ बनाने वाली जानी-मानी कंपनी मीडिया (Midea) ने दुनिया का सबसे पहला ऐसा रोबोट पेश किया है जिसमें छह हाथ लगे हुए हैं। इसे सिक्स आर्म व्हील लेग डिज़ाइन (Six-Arm Wheel Leg Design) कहा जाता है। कंपनी का कहना है कि उसने यह रोबोट फैक्ट्रियों के लिए बनाया है। यह रोबोट फैक्ट्रियों के मुश्किल कामों को पूरा करेगा। इस नेक्स्ट जनरेशन ह्यूमनॉइड रोबोट का नाम मिरा यू (Miro-U) है।
यह रोबोट ऊपर की ओर खड़ा हो सकता है। यह 360 डिग्री घूम सकता है। इसके इंसानों जैसे छह हाथ अपनी जिम्मेदारियों को सटीकतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, चीन में लॉन्च किए गए मिरा यू के बारे में बताते हुए कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट वेई चांग ने कहा कि यह तीसरी पीढ़ी का ह्यूमनॉइड रोबोट(Third-generation humanoid robot) है। उन्होंने बताया कि रोबोट के सभी छह हाथ अलग-अलग कामों को खुद कर सकते हैं।
2026 में 4 बार ग्रहण की अशुभ छाया! जानिए भारत में कब-कब लगेगा सूतक
मीडिया का दावा है कि उसने यह तकनीक खुद विकसित की है। इस रोबोट में मानव जैसे हाथों के अलावा पहिए (Wheels) भी लगे हुए हैं, जिनकी मदद से यह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता है। आज पूरी दुनिया के अलग-अलग उद्योगों में रोबोट्स का उपयोग बढ़ गया है। मीडिया जो रोबोट लेकर आई है, उसे वह अपनी फैक्ट्री में भी लगाएगी। कहा जा रहा है कि वर्ष के अंत तक इस रोबोट को फैक्ट्रियों में लगाना शुरू कर दिया जाएगा। यह रोबोट मुख्य रूप से उत्पादन में लगने वाले समय को कम करेगा। आशा है कि इसके कारण प्रोडक्शन लाइन को एडजस्ट करने जैसे काम बेहतर हो जाएंगे।
गर्लफ्रेंड का खराब एंगल से फोटो खींचने पर Hardik Pandya पापरैज़ी पर भड़के, Instagram लिखी पोस्ट
कंपनी ने रोबोटिक्स सेक्टर में निवेश को अपनी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा बताया है। कंपनी मिरा यू के अलावा मिलो सीरीज़ (Milo Series) नाम का रोबोट भी बना रही है। इसे कमर्शियल यूज़ और घरों के लिए तैयार किया जा रहा है। परीक्षण पूरा होने के बाद अगले साल मिलो सीरीज़ के रोबोट स्टोर में पहुंच सकते हैं। मीडिया के अलावा दुनिया की अन्य कंपनियां भी बाजार में रोबोट उतार रही हैं।
TO JOIN OUR WHATSAPP GROUP PL CLICL BELOW
https://chat.whatsapp.com/Kfi1IUcU30h55YYfM90XxJ
