नई दिल्ली (29 दिसंबर, 2025): साल 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत के मौके पर देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। 1 जनवरी को होने वाली संभावित भारी भीड़ को देखते हुए उज्जैन, वैष्णो देवी और मथुरा सहित कई बड़े मंदिरों के प्रशासन ने कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
प्रमुख मंदिरों की नई गाइडलाइंस और व्यवस्थाएं:
1. महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस दौरान गर्भगृह में केवल पुजारियों को ही प्रवेश मिलेगा, ताकि सामान्य भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें।
2. बांके बिहारी मंदिर, मथुरा: मथुरा-वृंदावन में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें भक्तों से अपील की गई है कि वे 5 जनवरी तक वृंदावन की यात्रा न करें। मंदिर का कहना है कि भीड़ के कारण सुरक्षा जोखिम बढ़ सकते हैं।
3. वैष्णो देवी, जम्मू: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को केवल उन्हीं भक्तों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी जिनके पास RFID कार्ड होगा। नियम के अनुसार, कार्ड मिलने के 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी और 24 घंटे के भीतर वापस नीचे आना अनिवार्य होगा।
4. तिरुपति बालाजी, आंध्र प्रदेश: 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक केवल उन्हीं लोगों को दर्शन मिलेंगे जिन्होंने एडवांस बुकिंग कराई है। सभी ऑफलाइन टोकन काउंटर बंद कर दिए गए हैं।
5. अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर में दर्शन के लिए 1 जनवरी तक के सभी पास (टोकन) बुक हो चुके हैं। शहर के लगभग सभी होटल और धर्मशालाएं पहले ही फुल हो चुकी हैं।
6. शिर्डी साईं बाबा, महाराष्ट्र: 31 दिसंबर की पूरी रात भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। भक्तों के लिए एक विशेष ‘सोने की खिड़की’ की व्यवस्था की गई है, जहाँ से वे बाबा के मुख दर्शन कर सकेंगे।
7. काशी विश्वनाथ, वाराणसी: वाराणसी में भी आज से ही भारी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने सुचारू दर्शन के लिए विशेष रूट मैप तैयार किया है।
TO JOIN OUR WHATSAPP GROUP PL CLICL BELOW
https://chat.whatsapp.com/Kfi1IUcU30h55YYfM90XxJ
