Close Menu
1 N Only News1 N Only News
    What's Hot

    Crime News: पिता बना जल्लाद! शादाब ने 8 महीने की मासूम बेटी का कैंची से किया कत्ल, फिर खुदकुशी की कोशिश; जानें पूरी कहानी

    February 13, 2026

    Ayushman Card बनवाना हुआ और भी आसान, अब आशा और कोटेदार करेंगे मदद

    February 12, 2026

    एफडी से बेहतर 3 सरकारी Investment Schemes, हर 6 महीने में पाएं ब्याज

    February 12, 2026

    शादी के 15 साल बाद पति की अजीब मांग: “एक पत्नी से मन भर गया, अब चाहिए दूसरी महिला का साथ”

    February 12, 2026

    चेक बाउंस और ऑटो-डेबिट फेल होना क्यों है खतरनाक? राजपाल यादव केस से समझें कानूनी सजा और नियम

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 N Only News1 N Only News
    • Home
    • Gujarat
    • India
    • World
    • Auto Tech
    • Business
    • Sports
    • Dharm bhakti
    • OMG
    1 N Only News1 N Only News
    Home » बांग्लादेश में एक और हिन्दू ने खोई अपनी जानः जेहादीओं के हमले के बाद तीन दिन झुलसते रहे चंद्र दास
    India

    बांग्लादेश में एक और हिन्दू ने खोई अपनी जानः जेहादीओं के हमले के बाद तीन दिन झुलसते रहे चंद्र दास

    1nonlynewsBy 1nonlynewsJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp
    Another Hindu lost his life in Bangladesh
    Another Hindu lost his life in Bangladesh
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    ढाका, 3 जनवरी, 2026  – Another Hindu lost his life in Bangladesh बांग्लादेश में एक और हिन्दू ने अपनी जान गवाँ दी है।  जेहादीओं के हमले के बाद तीन दिन से झुलस रहे चंद्र दास नहीं बच पाए है। बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा के बीच 40 वर्षीय दवा कारोबारी खोकोन चंद्र दास की भी मृत्यु हो गई। वस्तुतः पिछले माह दिसंबर में भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद से देश में लगातार तनाव व्याप्त है और तीन सप्ताह के अंदर इस तरह की चौथी हत्या है।

    हादी की हत्या के बाद 3 सप्ताह के अंदर चौथी हत्या

    गत 31 दिसम्बर की रात बांग्लादेश के शरीयतपुर जिले में कट्टरपंथी इस्लामी भीड़ ने दामुड्या के कोनेश्वर यूनियन के केउरभंगा बाजार के पास घर लौट रहे खोकोन दास को घेरकर बेरहमी से पीटा, फिर चाकू से वार किया और अंत पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी। बुरी तरह जल चुके खोकोन दास ने किसी तरह पास के तालाब में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    हत्यारों के खिलाफ सख्त काररवाई की मांग

    शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार खोकोन दास की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। इस हत्या से दुखी दास के परिवार वालों ने इस जघन्य अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त काररवाई की मांग की है। उनके परिवार के एक सदस्य ने मीडिया को बताया, ‘खोकोन दास का सुबह 7.20 बजे (स्थानीय समय) निधन हो गया। हम इस जघन्य कृत्य में शामिल दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग कर रहे हैं।’

    इससे पहले, गत 18 दिसम्बर को एक भीड़ ने कपड़े की फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर दीपू चंद्र दास को पीट-पीटकर मार डाला, उसे नंगा किया और उसके शरीर को आग लगा दी। एक हफ्ते बाद 24 दिसम्बर को, राजबाड़ी शहर के पांग्शा उपजिला में कथित उगाही के आरोप में अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं 30 दिसम्बर को, 42 वर्षीय बजेंद्र बिस्वास को मैमनसिंह के भालुका में एक गारमेंट फैक्ट्री में एक सहकर्मी ने शॉटगन से गोली मारकर हत्या कर दी।

    भारत में चिंता का माहौल

    इस हत्या से भारत में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं हुई हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने इसे बंगाली हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा के एक बड़े पैटर्न का हिस्सा बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में पार्टी ने कहा कि खोकोन दास की मौत बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की पहले हुई हत्या के बाद हुई है और इसकी तुलना पश्चिम बंगाल की घटनाओं से की, जिसमें मुर्शिदाबाद में 2023 में हरागोबिंद दास और चंदन दास की हत्याएं शामिल हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि पूरे इलाके में बंगाली हिन्दुओं पर हमले बिना रुके जारी हैं।

    Another Hindu lost his life Bangladesh Chandra Das jihadists Osman Hadi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    1nonlynews
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    Crime News: पिता बना जल्लाद! शादाब ने 8 महीने की मासूम बेटी का कैंची से किया कत्ल, फिर खुदकुशी की कोशिश; जानें पूरी कहानी

    February 13, 2026

    Ayushman Card बनवाना हुआ और भी आसान, अब आशा और कोटेदार करेंगे मदद

    February 12, 2026

    शादी के 15 साल बाद पति की अजीब मांग: “एक पत्नी से मन भर गया, अब चाहिए दूसरी महिला का साथ”

    February 12, 2026

    लिफ्ट के CCTV में कैद सच! गाजियाबाद में तीन बच्चियों की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisement
    Our Picks

    Crime News: पिता बना जल्लाद! शादाब ने 8 महीने की मासूम बेटी का कैंची से किया कत्ल, फिर खुदकुशी की कोशिश; जानें पूरी कहानी

    February 13, 2026

    Ayushman Card बनवाना हुआ और भी आसान, अब आशा और कोटेदार करेंगे मदद

    February 12, 2026

    एफडी से बेहतर 3 सरकारी Investment Schemes, हर 6 महीने में पाएं ब्याज

    February 12, 2026

    शादी के 15 साल बाद पति की अजीब मांग: “एक पत्नी से मन भर गया, अब चाहिए दूसरी महिला का साथ”

    February 12, 2026

    चेक बाउंस और ऑटो-डेबिट फेल होना क्यों है खतरनाक? राजपाल यादव केस से समझें कानूनी सजा और नियम

    February 11, 2026
    Advertisement
    1 N Only News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026 1nonlynews. Designed by BLACK HOLE STUDIO.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.