What's Hot
Author: 1nonlynews
गांधीनगर, 10 दिसंबर, 2025ः PDEU convocation पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को गांधीनगर में अपने कैंपस में अपना 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित कर रही है। 60 PhD स्कॉलर्स और कई मेरिट मेडल विजेताओं सहित 2200 से ज़्यादा स्टूडेंट्स को उनके डिग्री सर्टिफिकेट मिलेंगे। टोरेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस श्री सुधीर मेहता मुख्य अतिथि होंगे, जबकि PDEU के प्रेसिडेंट डॉ. मुकेश अंबानी ग्रेजुएट हो रहे स्टूडेंट्स, स्कॉलर्स, उनके माता-पिता और कैंपस के एकेडमिक बिरादरी को संबोधित करेंगे। PDEU के डायरेक्टर जनरल, प्रोफ़ेसर (डॉ.) एस सुंदर मनोहरन, यूनिवर्सिटी की हाल की उपलब्धियों और तरक्की पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक…
भारत ने कटक में रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से रौंदा; हार्दिक पांड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन
कटक, 9 दिसंबर : कटक के बाराबती स्टेडियम में मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पाँच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मुकाबला एकतरफा साबित हुआ। टीम इंडिया ने प्रोटियाज टीम को 101 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की शानदार बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका की टीम 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 74 रनों पर ढेर हो गई, जो टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सबसे कम स्कोर है। हार्दिक पांड्या की विस्फोटक पारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।…
09 दिसंबर 2025 : Harley-Davidson X440 gets cheaper: Harley-Davidson ने अपनी लोकप्रिय और भारतीय बाजार में सबसे किफायती मोटरसाइकिल X440 की कीमतों में कटौती की घोषणा की है, जिससे यह मॉडल अब पहले से भी ज्यादा आकर्षक बन गया है। कंपनी ने बताया है कि अब X440 सिर्फ दो वेरिएंट— Vivid और S — में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जबकि पहले आने वाले बेस Denim वेरिएंट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कीमतों में हुई बड़ी कटौती कीमतों में कटौती के बाद, X440 के दोनों वेरिएंट की नई एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं: वेरिएंट पुरानी कीमत…
09 दिसंबर 2025 : भारत में Home Loan प्राप्त करना अब पहले से कहीं अधिक सरल हो गया है, खासकर उन लाखों लोगों के लिए जिनके पास आय का कोई औपचारिक दस्तावेज़ (जैसे ITR या सैलरी स्लिप) नहीं है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (HFCs) और NBFCs अब एक वैकल्पिक क्रेडिट मूल्यांकन मॉडल (Alternative Credit Model) का उपयोग करके अनौपचारिक आय वर्ग को तेज़ी से लोन उपलब्ध करा रही हैं। यह नई प्रणाली न केवल सामाजिक परिवर्तन ला रही है, बल्कि देश के विशाल अनौपचारिक कार्यबल को औपचारिक वित्तीय समावेशन से भी जोड़ रही है। 1. अनौपचारिक आय वर्ग: एक विशाल ग्राहक आधार…
9 दिसंबर 2025: चीन में एसी सहित होम अप्लायंसेज़ बनाने वाली जानी-मानी कंपनी मीडिया (Midea) ने दुनिया का सबसे पहला ऐसा रोबोट पेश किया है जिसमें छह हाथ लगे हुए हैं। इसे सिक्स आर्म व्हील लेग डिज़ाइन (Six-Arm Wheel Leg Design) कहा जाता है। कंपनी का कहना है कि उसने यह रोबोट फैक्ट्रियों के लिए बनाया है। यह रोबोट फैक्ट्रियों के मुश्किल कामों को पूरा करेगा। इस नेक्स्ट जनरेशन ह्यूमनॉइड रोबोट का नाम मिरा यू (Miro-U) है। यह रोबोट ऊपर की ओर खड़ा हो सकता है। यह 360 डिग्री घूम सकता है। इसके इंसानों जैसे छह हाथ अपनी जिम्मेदारियों को…
9 दिसंबर 2025 : Hardik Pandya Post About Mahieka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने मीडिया पापरैज़ी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड, अभिनेत्री माहिका शर्मा का खराब एंगल से वीडियो और फोटो खींचने पर पापरैज़ी पर भड़के हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर महिलाओं के सम्मान की बात की है। ‘हर महिला का सम्मान करना चाहिए’ मुंबई के बांद्रा इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई घटना के संबंध में हार्दिक पंड्या ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैं समझता हूं कि लोगों की नज़रों में रहने के…
9 दिसंबर 2025 : Grahan 2026: नया साल 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और हर कोई जानना चाहता है कि आने वाला वर्ष कैसा रहेगा। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि नए साल के आने वाले महीनों में कौन सी बड़ी खगोलीय घटनाएं होंगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब होंगे, वे किन देशों में दिखाई देंगे, और क्या उनका सूतक काल भारत में भी लगेगा। तो आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में ग्रहण की कौन-कौन सी तारीखें होंगी। 2026 में ग्रहण की तिथियां वर्ष 2026 में…
9 दिसंबर 2025 : Shukraditya Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा और पिता कहकर संबोधित किया जाता है। शुक्र को धन, सुख और समृद्धि का कारक माना जाता है। दृक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में सूर्य और शुक्र शनि की राशि मकर में युति बनाएंगे, जिससे शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य और शुक्र की युति बहुत खास होती है, जो जातकों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आती है। इसके अलावा, जिनकी कुंडली में सूर्य और शुक्र एक साथ आते हैं, उस व्यक्ति के जीवन में प्रेम, धन और करियर पर शुभ…
9 दिसंबर 2025 : Apple And Google Deal: Apple और Google के बीच एक डील की गई है। इस डील के तहत अब आईफोन और एंड्रॉयड के बीच डेटा ट्रांसफर(Transferring data between iPhone and Android) करने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाएगा। जब यूज़र को एक ऑपरेटिंग सिस्टम की जगह दूसरी ऑपरेटिंग सिस्टम वाला मोबाइल खरीदना होता था, तब डेटा ट्रांसफर में समस्या आ रही थी। हालांकि, अब दोनों कंपनियों द्वारा इस प्रक्रिया को बेहतर बनाने की बात की गई है। इसके लिए फिलहाल एंड्रॉयड कैनरी बिल्ड में एक फ़ंक्शन देखने को मिल रहा है, जो ऑपरेटिंग सिस्टम फिलहाल केवल…
9 दिसंबर 2025 : Rajkot assault case: जसदन के आटकोट में निर्भया कांड जैसी घटना होने से हड़कंप मच गया है। एक श्रमिक परिवार की छह साल की बच्ची पर एक अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म(Rape) का प्रयास किया है। हैवानियत की हद पार करते हुए दरिंदे ने बच्ची के गुप्तांग में धारदार हथियार घुसा दिया और गंभीर चोट पहुंचाकर क्रूरता की। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए परिवार ने उसे तुरंत राजकोट(rajkot ) की जनाना अस्पताल(women hospital) में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मामला दर्ज किया और गिनती के दिनों में…