नई दिल्ली, 17 जनवरी, 2026: Delhi-NCR is once again gripped by pollution राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में वायु प्रदूषण एक बार फिर जानलेवा स्तर पर पहुंच गया है। हवा में घुले जहरीले कणों ने लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से GRAP-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का चौथा चरण) लागू करने का निर्णय लिया है।
AQI 400 के पार, स्वास्थ्य पर गहरा संकट शनिवार शाम दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया। रात 8 बजे तक यह आंकड़ा 428 तक पहुंच गया, जिसे ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, शांत हवाओं और प्रदूषकों के कम फैलाव के कारण जहरीली धुंध की चादर और घनी हो गई है। इसे देखते हुए जीआरएपी उप-समिति ने मौजूदा प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया है।
GRAP-4 के तहत क्या रहेगी पाबंदियां? प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अब निम्नलिखित सख्त नियम लागू होंगे:
वाहनों पर रोक: दिल्ली में ट्रकों, लोडरों और अन्य भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल आवश्यक सामग्री (जैसे दूध, सब्जियां, दवाएं) ले जाने वाले वाहनों को ही अनुमति मिलेगी।
निर्माण कार्य बंद: राजधानी में हर तरह के निर्माण (Construction) और तोड़फोड़ (Demolition) कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
Work From Home: सरकारी और निजी कार्यालयों को अब 50% कर्मचारियों के साथ काम करने की सलाह दी गई है, जबकि बाकी कर्मचारी घर से ही काम (Work From Home) करेंगे।
स्कूलों के लिए निर्देश: बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन का विकल्प) में कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया है।
सावधानी बरतने की अपील डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यह जहरीली हवा बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद घातक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अन्य संबंधित एजेंसियों को भी निर्देश दिया है कि वे निवारक उपायों को और तेज करें ताकि हवा की गुणवत्ता को और अधिक बिगड़ने से रोका जा सके। दिल्ली में पहले से ही ग्रैप के चरण 1, 2 और 3 लागू थे, लेकिन अब चौथे चरण की पाबंदियों से जनजीवन पर सीधा असर पड़ेगा।
