नई दिल्ली, 17 जनवरी, 2026: ₹22.2 crore against IndiGo नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शनिवार को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो (IndiGo) पर 22.2 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक जुर्माना लगाया है। यह दंडात्मक कार्रवाई पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में उड़ानों के प्रबंधन में हुई भारी लापरवाही और यात्रियों को हुई असुविधा के कारण की गई है।
क्या है पूरा मामला?
3 से 5 दिसंबर 2025 के बीच इंडिગો का परिचालन पूरी तरह चरमरा गया था। इन तीन दिनों के दौरान एरलाईन को 2,507 उड़ानें रद्द (Cancel) करनी पड़ी थीं।
1,852 उड़ानों में भारी देरी हुई थी। इस अव्यवस्था के कारण देशभर के विभिन्न हवाई अड्डों पर तीन लाख से अधिक यात्री फंसे रहे, जिससे विमानन क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सरकार के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अब यह जुर्माना तय किया गया है।
जांच कमेटी के चौंकाने वाले खुलासे डीजीसीए की चार सदस्यीय कमेटी ने इंडिगो के कामकाज की बारीकी से जांच की और निम्नलिखित गंभीर खामियां पाईं:
ओवर-कैपेसिटी ऑपरेशन: एयरलाइन ने अपनी वास्तविक क्षमता से अधिक उड़ानों का संचालन करने की कोशिश की।
सॉफ्टवेयर और सिस्टम फेलियर: उनके नेटवर्क प्लानिंग और स्टाफ ड्यूटी लगाने वाले सॉफ्टवेयर में बड़ी कमियां पाई गईं।
मैनेजमेंट की विफलता:
ऑपरेशनल कंट्रोल और रेगुलेटरी तैयारी के स्तर पर प्रबंधन पूरी तरह विफल साबित हुआ। रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया कि एयरलाइन का आंतरिक सिस्टम इतनी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए तैयार ही नहीं था।
जुर्माने का विवरण और बैंक गारंटी कुल ₹22.2 करोड़ के जुर्माने को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
दैनिक जुर्माना: नियमों के उल्लंघन के लिए 68 दिनों तक प्रति दिन 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एकमुश्त जुर्माना: सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी के लिए ₹1.8 करोड़ का अतिरिक्त दंड जोड़ा गया।
बैंक गारंटी:
डीजीसीए ने एयरलाइन को भविष्य की सुरक्षा के तौर पर ₹50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा करने का कड़ा आदेश भी दिया है। यह हाल के वर्षों में किसी भी भारतीय एयरलाइन पर लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।
इंडिगो का पक्ष इस बड़ी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडિगो ने कहा है कि वे डीजीसीए के आदेश का सम्मान करते हैं और इसे पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि वे अपने आंतरिक सिस्टम की समीक्षा कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न आए। एयरलाइन ने यात्रियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे अपनी 19 साल की साख को बनाए रखने के लिए हर संभव सुधार करेंगे।
