सूरत, 12 दिसंबर, 2025ः Preparations for Surat Litefest 2026 season 4 सूरत लिटफेस्ट 2026 सीजन 4 के लिए तैयारियां शुरु हो गई है। इस लिटफेस्ट में देश के कई नामी लोग शामिल होंगे। सूरत लिटरेरी फाउंडेशन की स्थापना सूरत के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा सूरत में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर देश विदेश के विद्वानों द्वारा चर्चा व उससे देशव्यापी विमर्श खड़ा करने के उद्देश्य से की गई है।
सूरत में सम सामयिक विषयों पर चेतना को अधिक तीव्र करने में सहायक होने में इस मंच का महत्तम उपयोग हो ऐसा अपेक्षित है।
२०४७ में भारत औपनिवेशिक गुलामी से मुक्ति के १०० वर्ष पूर्ण कर रहा होगा। अगले इन २५ वर्षों में भारत का विमर्श किस गति व दिशा में होना चाहिए इस विचार पर चर्चा विचार कर देश के नीति निर्धारकों को महत्वपूर्ण संदेश देने के उद्देश्य से भारत@२०४७ का विचार मंच गठित किया गया है।
भारत सदैव विश्व में सभ्यताओं के विकास का मार्गदर्शक रहा है। हजार वर्षों की गुलामी ने हमसे यह स्थान छीन लिया था। आम जन मानस को जागृत कर पुनः भारत को विश्व का मार्गदर्शक बनाने के पुण्य कार्य में सहयोग करने की आशा से यह मंच निर्मित किया गया है।
इस ज्ञान मंथन में विभिन्न ११ विषयों पर चर्चा होगी। देश विदेश के प्रबुद्ध विशेषज्ञ नीति निर्धारक राजनेता धर्म गुरु विश्लेषक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।देशभर से ४० से अधिक वक्ता व १०० से अधिक प्रतिभागी इस समारोह में भाग लेंगे।
चर्चा विचार के साथ ही गत वर्ष की भाँति संस्कृति-कला का भी समागम देखने को मिलेगा जिसमें लोकनृत्य संगीत गायन लोककला आदि का भी आयोजन किया जायेगा। सायं ६ बजे से रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें गुजरात के सभी भागों से लोककलाकार प्रस्तुतियाँ देंगे। पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम भी होगा।
2047 में कैसा हो हमारा भारत ! इस विषय पर चर्चा विमर्श के सहभागी बनने के लिए सूरत लिटफेस्ट के चौथे संस्करण में भाग लेने हेतु यहां दी गई लिंक (https://allevents.in/surat/surat-litfest-2026-tickets/80001461799927?ref=smdl ) से निशुल्क पंजीकरण कीजिए। देश विदेश के जानेमाने विद्वान, विचारक, लेखक, राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार, फिल्म अभिनेता-निर्देशकों को सुनने व उनसे चर्चा कर सकते हैं।
