नई दिल्ली, 11 जनवरी, 2026ः Sonia Gandhi कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को लेकर राहत भरी खबर आई है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आज छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गई है।
6 दिनों तक अस्पताल में रहीं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी को लगभग 6 दिन पहले नियमित जांच और छाती में संक्रमण (Chest Infection) की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बुलेटिन के अनुसार, वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। अब उनकी स्थिति स्थिर और संतोषजनक बताई जा रही है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है।
डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद, डॉक्टरों ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक घर पर ही पूरी तरह आराम करने और बाहरी मुलाकातों से बचने की सलाह दी है। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए उन्हें धूल और प्रदूषण से दूर रहने का सुझाव दिया गया है।
आवास पर सारवार लेंगी
सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बनी हुई थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार अस्पताल जाकर उनकी सेहत का हाल ले रहे थे। आज उनके डिस्चार्ज होने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं और प्रशंसकों ने उनके जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है।
सोनिया गांधी की उम्र और उनके पिछले स्वास्थ्य इतिहास को देखते हुए डॉक्टर उनके रूटीन चेकअप को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। फिलहाल वह अपने आवास पर सारवार लेंगी।
