नई दिल्ली, 15 जनवरी, 2026: Air India plane incident दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में रनवे पर रखा कंटेनर घुस गया, जिससे विमान को काफी नुकसान पहुँचा है।
गुरुवार (15 जनवरी 2026) की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 101, जो न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी, लैंडिंग के बाद जब टैक्सीवे पर बढ़ रही थी, तभी उसके एक इंजन ने पास में रखे लोहे के कार्गो कंटेनर (Cargo Container) को अपनी ओर खींच लिया।
Air India A350 aircraft VT-JRB while operating flight AI101 (Delhi-New York, JFK) was involved in Air turn back due to Iranian Airspace closure. Aircraft landed safely at Runway 28, Delhi. During taxi to apron, at taxiway N/N4 junction No.2 engine ingested a cargo container…
— ANI (@ANI) January 15, 2026
कैसे हुआ यह हादसा
विमान का मॉडल: यह हादसा एयर इंडिया के नए Airbus A350 विमान के साथ हुआ। लैंडिंग के बाद जब विमान पार्किंग की तरफ जा रहा था, तब इंजन के तेज खिंचाव (Suction) के कारण वहां खड़ा एक खाली बैगेज कंटेनर इंजन के अंदर फंस गया। गनीमत यह रही कि इंजन ने कंटेनर को पूरी तरह अंदर नहीं निगला और विमान की गति धीमी थी। विमान में सवार सभी 250+ यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
इंजन को नुकसान:
कंटेनर टकराने से विमान के इंजन के पंखों (Fan Blades) को काफी नुकसान पहुँचा है, जिसके कारण विमान को फिलहाल उड़ान भरने से रोक (Grounded) दिया गया है।
आज दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एयरबस A350 के इंजन में एक बैगेज कंटेनर फंस गया. फ्लाइट दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही थी. #AviationNews pic.twitter.com/LG1dDA6dLM
— Versha Singh (@Vershasingh26) January 15, 2026
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ (Ground Handling Staff) की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है कि उन्होंने इंजन के इतने करीब कंटेनर को असुरक्षित तरीके से छोड़ दिया था।
