13 दिसंबर, 2025: रविचंद्रन अश्विन मॉक ऑक्शन IPL 2026: IPL 2026 के ऑक्शन (नीलामी) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पृथ्वी शॉ को खरीद लिया है। KKR ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। यह मॉक ऑक्शन (मॉक नीलामी) पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने आयोजित करवाया था, जिसमें पृथ्वी शॉ के लिए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ने बोली लगाई थी। आपको बता दें कि पृथ्वी 2018-2024 तक इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। वह पिछले साल के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे।
रविचंद्रन अश्विन द्वारा आयोजित मॉक ऑक्शन में पृथ्वी शॉ पर इन टीमों ने करोड़ों लुटाए
रविचंद्रन अश्विन द्वारा आयोजित मॉक ऑक्शन में, सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पृथ्वी शॉ में रुचि दिखाई, जिसे दिल्ली कैपिटल्स (DC) की तरफ से टक्कर मिली। 2 करोड़ रुपये तक जाने के बाद RCB पीछे हट गई, लेकिन फिर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बोली लगाई और 4 करोड़ पर जाकर दिल्ली ने भी हाथ वापस खींच लिए।
KKR ने 5.25 करोड़ में खरीदा
LSG भी पृथ्वी शॉ को अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी, लेकिन 5 करोड़ की बोली लगाने के बाद उसने भी बोली नहीं लगाई। अंत में, KKR ने 5.25 करोड़ की बोली लगाकर पृथ्वी शॉ को अपनी टीम में शामिल किया। आपको एक बार फिर बता दें कि यह असली ऑक्शन नहीं है। यह मॉक ऑक्शन का आयोजन रविचंद्रन अश्विन ने करवाया था।
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड
पृथ्वी शॉ IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि कोई टीम उन पर बोली लगाती है या नहीं। उन्होंने 79 मैच के IPL करियर में 14 अर्धशतकों सहित 1892 रन बनाए हैं। उन्हें 2022-2024 सीज़न तक दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 7.50 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी।
