बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र मंगलवार (16 दिसंबर) को रिलीज़ कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित टीज़र लॉन्च इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी मौजूद थे। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल पहली बार किसी फिल्म इवेंट में शामिल हुए थे, जहाँ वे अपने आंसू नहीं रोक पाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी काफी भावुक हो रहे हैं।
View this post on Instagram
आंसू नहीं रोक पाए सनी देओल
मुंबई में ‘बॉर्डर 2’ के टीज़र लॉन्च इवेंट के दौरान, जब एंकर ने फिल्म को लेकर सवाल पूछा तो सनी देओल भावुक हो गए और रो पड़े। इसके बाद लोगों के कहने पर सनी ने ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का डायलॉग बोला— “आवाज़ कहाँ तक जानी चाहिए… लाहौर तक!”
‘बॉर्डर 2’ कब रिलीज़ होगी?
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस ‘वॉर ड्रामा’ फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने जे.पी. दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, अंगद सिंह, गुनीत संधू और परमवीर चीमा भी सहायक भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
