“गरीबों का पेट काटकर अपनी जेब भरने वाला एक और बड़ा घोटाला सामने आया है! ताज़ा मामला सूरत का है, जहाँ अब रेलवे की बोगियों से सरकारी अनाज की सरेआम चोरी की जा रही है। ताज्जुब की बात यह है कि जिस अनाज को गरीबों की थाली तक पहुँचना था, उसे बीच रास्ते में ही ठिकाने लगाया जा रहा था।”
“हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ट्रेन की बोगियों से अनाज की बोरियाँ चोरी की जा रही हैं। इस बड़े खेल का भंडाफोड़ ‘आम आदमी पार्टी’ के कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथों किया है। वीडियो के सामने आते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
हैरानी की बात यह है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद, सरकारी राशन को इस तरह बंधी-बंधाई बोगियों से कैसे निकाला जा रहा था? क्या इसमें रेलवे विभाग या आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है? गरीबों के हक के इस निवाले को ऊंचे दामों पर कालाबाजारी के लिए बेचा जा रहा था।”
